कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को संसद में सरकार को भारत-चीन सीमा मुद्दे पर सरकार को घेरा। चौधरी ने एलएसी से भारतीय सेना को पीछे हटाने और लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ और सैन्य कैंपों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार देश को सच्चाई बताए कि आखिर सीमा पर चल क्या रहा है। अधीर ने आरोप लगाया कि एलएसी के काफी करीब चीनी सेना ने 200 से ज्यादा आवास सुविधाओं का निर्माण किया है, जबकि भारतीय सेना एलएसी के नजदीक जाकर गश्त भी नहीं कर पा रही है। ब््यूरो
नोटबंदी विफल : चौधरी
कांग्रेस नेता चौधरी ने कहा, नोटबंदी के बावजूद न तो काला धन खत्म हुआ है, न ही नकली नोटों पर लगाम लगी है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। दुबे ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार और आतंक में लिप्त टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा बताते हुए कहा कि कांग्रेस का इससे अबतक परेशान रहना बताता है कि रिजर्व बैंक ने सही जगह चोट की थी।
चीन पर बढ़ती निर्भरता खतरनाक...छह लाख करोड़ के व्यापार घाटे से जूझ रहा देश
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को संसद में चीन पर बढ़ती निर्भरता पर चिंता जताते हुए कहा, देश को पता होना चाहिए कि ऐसे देश पर निर्भरता बहुत बढ़ गई है, जिसके हित हमारे खिलाफ हैं। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि देश चीन से करीब छह लाख करोड़ रुपये के व्यापार घाटे से जूझ रहा है।
गोयल ने बताया, 2001 से 2004 तक चीन के साथ व्यापार घाटा एक अरब डॉलर था। जो यूपीए सरकार के 10 वर्ष के शासन में करीब 2346 फीसदी 2013-14 में करीब 2.24 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, बीते आठ वर्ष में यह 90 फीसदी ही बढ़ा है। ब््यूरो