फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Bonus: त्योहारी सीजन से पहले रेलवे कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, सरकार ने किया बोनस का एलान

Sun, 02 Oct 2022 02:17 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस फैसले से लगभग 11.27 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को लाभ होगा। हालांकि, इसमें आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे त्योहारी सीजन में अपने लाखों कर्मचारियों के लिए बोनस का एलान करती आई है। ताकि उसके कर्मचारी रेलवे को बेहतर बनाने की दिशा में काम करें। इस बार भी सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बुधवार को सभी अराजपत्रित रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस फैसले से लगभग 11.27 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को लाभ होगा। हालांकि, इसमें आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को शामिल नहीं किया गया है। बयान के अनुसार, बोनस का भुगतान दशहरा और दिवाली पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाएगा।

प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा बोनस
साथ ही बयान में कहा गया है कि उत्पादकता से जुड़ा बोनस (पीएलबी) रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा, जिससे कर्मचारी रेलवे के निष्पादन और संचालन में तेजी से काम करेंगे। साथ  ही कहा कि बोनस के भुगतान से आगामी त्योहारी सीजन में अर्थव्यवस्था को भी बूस्ट मिलेगा।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने दिया प्रधानमंत्री को धन्यवाद
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोनस को मंजूरी देने के लिए पूरे रेल परिवार की ओर से धन्यवाद। रेलवे कर्मचारियों ने यात्री और माल सेवाओं के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसने अर्थव्यवस्था के लिए उत्प्रेरक के रूप में भी काम किया है।

राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने अपने बयान में कहा कि वास्तव में, रेलवे कर्मचारियों ने लॉकडाउन अवधि के दौरान भी आवश्यक वस्तुओं जैसे भोजन, उर्वरक, कोयला और अन्य वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की। रेलवे ने सुनिश्चित किया है कि परिचालन के क्षेत्र में ऐसी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। 

पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान प्रत्येक वर्ष दशहरा अवकाश से पहले किया जाता है। मंत्रिमंडल के निर्णय को इस वर्ष के लिए भी अवकाशों से पहले लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें