फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को केंद्र से विशेष पैकेज लागू करने के लिए एक वर्ष के समय विस्तार को मंजूरी

Thu, 20 Sep 2018 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी ने जम्मू-कश्मीर को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए विशेष पैकेज विस्तार को मंजूरी दे दी है। यह विशेष पैकेज विस्तार वित्तवर्ष 2018-19 के लिए है।   

विज्ञापन

    
कैबिनेट ने गरीबी अनुपात का आकलन किए बिना सामाजिक उत्थान से जुड़े विशेष पैकेज के कार्यान्वयन के लिए डीएवाई-एनआरएलएम के तहत राज्य को धनराशि आवंटित करने की मंजूरी दे दी। राज्य में कमजोर परिवारों के दो-तिहाई हिस्से को शामिल करने के लिए समय सीमा का विस्तार करने के लिए अनुमोदन नहीं है। 

साल 2018-19 के दौरान एक वर्ष की अवधि के लिए 1,43.604 करोड़ रुपये की राशि की आवश्यकता होगी। यह एक निश्चित सीमा के भीतर राज्य के सभी कमजोर ग्रामीण परिवारों में से दो-तिहाई परिवारों को लाभान्वित करेगा। 
विज्ञापन


यह प्रदेश के सभी गरीब परिवारों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के अलावा उन्हें सामाजिक जीवन की मुख्यधारा में शामिल होने में भी मदद करेगा। इस योजना की मदद से सभी ब्लाकों में निर्धनता को खत्म करने और रोजगार के अवसर देने के लिए योजनाओं की दशा और दिशा तय हो सकेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें