फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aircraft Rules: सरकार ने विमान सुरक्षा नियमों में संशोधन किया, बम की झूठी धमकियां देने वालों पर कसेगा शिंकजा

Wed, 18 Dec 2024 08:57 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aircraft Security Rules: विमानन कंपनियों को निशाना बनाकर हाल में बम विस्फोट की धमकी वाले फोन कॉल के बढ़ते मामलों पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। 
विज्ञापन
क्या आसमान से विमान और पायलट का एलियन ने कर लिया अपहरण? - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन कंपनियों को निशाना बनाकर हाल में बम विस्फोट की धमकी वाले फोन कॉल के बढ़ते मामलों पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। सरकार ने विमान सुरक्षा नियमों में संशोधन किया है। जिसके तहत इस तरह की फर्जी कॉल करने वालों को दंड का सामना करना पड़ सकता है और  उनके उड़ान भरने पर भी रोक लगायी जा सकती है। नये नियम के तहत, अपराधियों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन


सरकार ने नागर विमानन मंत्रालय ने विमान (सुरक्षा) नियम, 2023  के दो नए नियम - 29ए और 30ए में संशोधन किया है।  आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में विमानन कंपनियों को 666 फर्जी बम धमकियां मिलीं। जबकि इस साल 14 नवंबर तक ऐसी 999 धमकियों मिल चुकी हैं।

केंद्र सरकार द्वारा संशोधित नियमों के तहत अब नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक को किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह को विमान में प्रवेश देने से मना करने का अधिकार है। एक अधिसूचना के अनुसार, महानिदेशक किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह को विमान से बाहर जाने का निर्देश दे सकते हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से अधिसूचना में कहा गया है कि यदि महानिदेशक इस बात से संतुष्ट हों कि सुरक्षा के हित में यह आवश्यक है, तो नियम 29ए के तहत लिखित रूप में निर्देश जारी कर सकते हैं। वहीं नियम 30ए झूठी सूचना के संचार पर रोक लगाने से संबंधित है, जो किसी विमान, हवाई अड्डे या नागर विमानन सुविधा या दोनों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है।

नौ दिसंबर की अधिसूचना में कहा गया कि यह प्रतिबंध गलत सूचना फैलाने पर भी लागू होगा, जिससे यात्रियों, चालक दल और जमीनी कर्मियों या आम जनता में दहशत फैल सकती है; या...नागरिक विमानन परिचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। नये नियम के तहत, अपराधियों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें