फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Organic Agricultural Products: अब सहकारी समितियों के जरिये जैविक कृषि उत्पादों का प्रचार करेगी सरकार

Tue, 17 Jan 2023 05:44 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

11 जनवरी को केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जैविक कृषि उत्पादों को बेचने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कोऑपरेटिव समिति के गठन को मंजूरी दी है। इसमें अलग-अलग मंत्रालयों का सहयोग होगा।
विज्ञापन
जैविक कृषि उत्पाद (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैविक कृषि उत्पादों को किसान यदि अपने स्तर से बेचने का प्रयास करें तो उन्हें पर्याप्त लाभ नहीं होता है इसलिए सरकार का मानना है कि सहकारी समितियों के जरिये इन्हें बेचना ज्यादा फायदेमंद होगा। केंद्रीय कृषि सचिव गणेश कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जैविक कृषि उत्पादों को बेचने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कोऑपरेटिव समिति के गठन को मंजूरी दी है। इसमें अलग-अलग मंत्रालयों का सहयोग होगा। कुमार ने बताया, हमारे पास बाजार है, हमारे पास ग्राहकों की मांग है और यदि आप सीधे किसानों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं तो सहकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह बातें इस विषय से संबंधित हितधारकों के साथ बैठक में कही।

उन्होंने सामान्य और जैविक गेहूं के दाम में अंतर का जिक्र करते हुए कहा, यह अंतर 20 से 25 रुपये प्रति किलो का है। ऐसे में किसानों को अतिरिक्त कमाई करवाने में सहकारिता की खास भूमिका सामने आती है। सरकार ने जिस राष्ट्रीय समिति के गठन को मंजूरी दी है वह जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेगी।
विज्ञापन


इसमें जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण, भारत और विदेश में मांग और खपत की क्षमता को बढ़ाना, ब्रांडिंग आदि शामिल हैं। इस सहकारी समिति का नाम नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लि. होगा और इसके 5 प्रवर्तक होंगे। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (अमूल), नैफेड, एनसीसीएफ, एनडीडीबी और एनसीडीसी मिलकर इस जैविक सहकारी समिति को आरंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें