फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस प्रमुख खरगे ने रोजगार मेले को लेकर कसा तंज, कहा- देर से दिया और बहुत कम दिया

Thu, 13 Apr 2023 04:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, "मोदी फिर रोजगार के नाम पर 'भर्ती पत्र' बांट रहें हैं। इवेंट में 50,000 पत्र रेल मंत्रालय के ही है। रेलवे में 3,01,750 पद खाली हैं। सरकारी मंत्रालयों में 30 लाख पद खाली हैं।
विज्ञापन
1 of 3
मल्लिकार्जुन खरगे, नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने 'रोजगार मेला' के तहत नियुक्ति पत्रों के नवीनतम बैच के वितरण को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि शासन उनके (पीएम) लिए अधिकतम तमाशा बन गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'बहुत कम दिया गया है और बहुत देर से दिया गया है। उन्होंने इसे सरकार के दसवें साल के करीब पहुंचने के साथ ही स्टंट करार दिया है। 
विज्ञापन

2 of 3
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एजेंसी (फाइल)
रोजगार के नाम पर 'भर्ती पत्र' बांट रहे पीएम मोदी: मल्लिकार्जुन खरगे
खरगे ने यह कटाक्ष ऐसे समय में किया है, जब प्रधानमंत्री ने 'रोजगार मेले' को संबोधित किया, जहां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 71,506 भर्तियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस पर कटाक्ष करते हुए खरगे ने ट्वीट किया, "मोदी फिर रोजगार के नाम पर 'भर्ती पत्र' बांट रहें हैं। इवेंट में 50,000 पत्र रेल मंत्रालय के ही है। रेलवे में 3,01,750 पद खाली हैं। सरकारी मंत्रालयों में 30 लाख पद खाली हैं। 'टू लिटिल-टू लेट' मोदी सरकार के दसवें वर्ष में किए गए इस स्टंट पर सटीक बैठता है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश - फोटो : पीटीआई (फाइल)
बेरोजगारी का एक स्मारक रोजगार मेला: जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इस कार्यक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के लिए शासन 'अधिकतम तमाशा' बन गया है। उनका रोजगार मेला वास्तव में पिछले 9 वर्षों में लाखों एमएसएमई बंद होने के कारण बेरोजगारी का एक स्मारक है और आप गंभीर मुद्दों को कितना व्यक्तिगत करना चाहते हैं?" कांग्रेस बेरोजगारी और 'बढ़ती महंगाई' के मुद्दे पर सरकार पर हमला कर रही है।

और भी पढ़ें....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें