फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफस्पा: सेना को और पावर देना चाहती है सरकार, SC में दी दलील

Thu, 13 Apr 2017 09:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
आर्मी - फोटो : source
विज्ञापन
मोदी सरकार सेना को और पावर देने की बात कही है। अफस्पा (सशस्त्र बल सुरक्षा कानून) वाले क्षेत्रों में सरकार सेना को और ताकत देने की वकालत की है। सरकार ने इस बात की दलील बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दी है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अफस्पा के अंतर्गत  सुरक्षा बलों को दी जाने वाली विशेष सुरक्षा अधिकारों को निरस्त कर दिया था। सरकार इसी आदेश के विरोध में कहा कि अगर सेना की ताकत घटाई गई तो यहां अशांति फैल जाएगा।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा, 'अगर सुप्रीम कोर्ट के उक्त आदेश को जारी रखा गया तो एक दिन अशांति वाले क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना असंभव हो जाएगा।' अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा, 'भारतीय सेना को परिस्थितियों के अनुसार त्वरित निर्णय लेने की शक्तियां देनी ही होंगी। उन शक्तियों के आधार पर लिए गए फैसले को एक सामान्य मौत के बाद की जाने वाली पड़ताल की तरह ही नहीं की जा सकती है।'

इस पर चीफ जस्टिस जे. एस. खेहर की अध्यक्षता वाले बेंच ने कहा, 'आप ऐसा नहीं कर सकते हैं कि इस क्यूरेटिव पिटिशन पर कोर्ट दुबारा मेरिट के आधार सुनवाई करे।' कोर्ट के इस संभावित तर्क को समझते हुए अटॉर्नी जनरल ने जोर देकर कहा कि यह बहुत गंभीर मामले से जुड़ी याचिका है। रोहतगी ने कहा, 'महज सुरक्षा बलों के लिए ही यह महत्वपूर्ण याचिका नहीं है। एनकाउंटर और आतंकियों से मुकाबले में सुरक्षा बल के जवान हर बार अपनी जान खतरे में डालते हैं। सिर्फ सुरक्षा बलों के लिए नहीं देश की संप्रभुता और अखंडता के लिहाज से भी यह बेहदज महत्वपूर्ण याचिका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें