फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखालैंड समर्थकों ने बीमार बच्चे को ले जा रही बस पर किया पत्थरों से हमला

Sat, 16 Sep 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग जिले में शुक्रवार को गौरखालैंड समर्थकों ने सेंट अगस्टाइन स्कूल की बस में जमकर तोड़फोड़ की। बस पर हमला उस वक्त हुआ जब 15 साल के डेंगू से पीड़ित एक छात्र को अस्पताल ले जाया जा रही थी।   
विज्ञापन


छात्र की हालत खराब देख स्कूल प्रशासन ने उसे स्कूल की बस से अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही बस कालिम्पोंग से चार किलो मीटर दूर एसबी रोड पहुंची, वहां प्रदर्शनकर रहे गौरखालैंड समर्थकों ने बस पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। स्थिति खराब होते देख मजबूरन ड्राइवर को बस वापस स्कूल लानी पड़ी। 

इस मामले में पुलिस ने कालिम्पोंग गोरखा जनमुक्ति मोर्चा कमिशनर समेत 14 अन्य प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। स्कूल के प्रिंसिपल फादर जेरार्ड लेप ने जिला मजिस्ट्रेट से शिकायत में कहा है कि बस से एक बीमार बच्चे को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने उस पर जरा सी भी दया नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद स्कूल की ही नर्स छात्र का ब्लड सैंपल लेकर पैदल अस्पताल गई और उसकी जांच कराई।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें