फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखालैंड की मांग, GJM के बेकाबू कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम

Sun, 16 Jul 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में गोरखालैंड की मांग करने वाले प्रदर्शन कारी नेशनल हाईवे 31 तक पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे को ब्लॉक कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक गोरखालैंड की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुसाइड करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

  #WestBengal: Gorkha Janmukti Morcha supporters block National Highway 31 in Siliguri's Salugara demanding separate #Gorkhaland state. pic.twitter.com/HYwICTykBR — ANI (@ANI_news) July 16, 2017
इससे पहले पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में चल रहे हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए कोलकत्ता के मुख्य न्यायाधीश ने केंद्र पर अर्धसैनिक बल की चार अन्य कंपनियों को भेजने की बात कही। उन्होंने दार्जिलिंग के हालात को देखते हुए अगल 48 घंटे में अर्धसैनिक बल की चार कंपनियों को भेजने को कहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बीते कुछ महीने से अगल गोरखालैंड प्रदेश की मांग को लेकर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए कई बार आंसू गैस के गोले दागे हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान जीजेएम कार्यकर्ताओं की मौत के बाद आंदोलन उग्र हो गया। 

उल्लेखनीय है कि बंगाल में अलग गोरखालैंड की मांग बहुत दिनों से चल रही है। वहीं गुरुवार को गोरखालैंड की मांग को लेकर अवॉर्ड वापसी भी शुरू हो गई। कर्मा योंजान ने 2016 में सरकार द्वारा दिया गया अवॉर्ड वापस करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 में सरकार ने मुझे अवॉर्ड दिया था, जो मैं अब वापस कर रह हूं। मुझे अवॉर्ड नहीं चाहिए बल्कि गोरखालैंड चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें