फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना का तंज- नरेश अग्रवाल के लिए रेड कार्पेट बिछाना BJP को पड़ा महंगा, नाराज हुए श्रीराम

Wed, 14 Mar 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
संजय राउत
विज्ञापन

बिहार और उत्तर प्रदेश में उप चुनाव के नतीजों पर शिवसेना पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि मैं ये नहीं मानता कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी गठबंधन की वजह से भाजपा उप चुनाव हार रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं ये मानता हूं कि प्रभु श्रीराम की सबसे ज्यादा निंदा करने वाले समाजवादी नेता के लिए आपने जिस दिन रेड कार्पेट डाला उसी दिन प्रभु श्रीराम भी आपके खिलाफ हो गए। बता दें कि उत्तर प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों सपा पार्टी भाजपा को मात देती दिख रही है। वहीं बिहार में भी आरजेडी भाजपा से काफी आगे निकल गई है।

 
विज्ञापन

23 साल बाद सपा-बसपा समर्थक एक साथ खुशी मना रहे हैं

ऐसा 23 साल बाद देखने को मिला है जब सपा-बसपा समर्थक एक साथ खुशी मना रहे हैं। बता दें कि इन उप चुनावों में बसपा ने सपा को अपना समर्थन दिया है। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद जीत चुके हैं। उल्लेखनीय है कि उपचुनाव में फूलपुर में 37.39 प्रतिशत तो गोरखपुर में 43 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बीते तीन दशक में यह सबसे कम मतदान है।

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में फूलपुर में सबसे कम 38.17 और गोरखपुर में 44.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव को लेकर मतदाताओं की उदासी ने नतीजों को लेकर भाजपा, सपा, कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी थीं। दोनों सीटों पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला देखा गया।

निर्वाचन आयोग ने फूलपुर और गोरखपुर में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए स्विप के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए थे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू सहित अन्य अधिकारियों ने भी दोनों जिलों का दौरा कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बात की थी। इसके बावजूद वोट प्रतिशत कम ही रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें