अखिलेश यादव, नरेंद्र मोदी, मायावती, राहुल गांधी
यूपी में चुनावी जंग जारी है लेकिन एक और जंग है जो ऑनलाइन दुनिया में चल रही है। इस जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कई कदम आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सबसे पीछे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती तीसरे नंबर पर है। हम बात कर रहे हैं गूगल सर्च ट्रेंड्स की। बता दें कि फरवरी के 19 दिनों में ज्यों-ज्यों यूपी में चुनावी सरगर्मी बढ़ रही हैं त्यों-त्यों गूगल पर अखिलेश यादव की पूछ बढ़ रही है। कम से कम आंकड़े तो यही कहते हैंं।
दरअसल, जब फरवरी का अब तक का आंकड़ा सर्च किया गया तो परिणाम चौंकाने वाले आए। बताते चलें कि ये आंकड़ों सिर्फ यूपी की स्थिति को दर्शाते हैं।