फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank You Coronavirus Helpers: गूगल ने डूडल बनाकर कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

Mon, 14 Sep 2020 12:07 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डूडल के माध्यम से कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद - फोटो : social media
विज्ञापन

Thank You Coronavirus Helpers: गूगल की ओर से बनाए जाने वाला डूडल काफी लोकप्रिय है। गूगल हमेशा किसी ना किसी बड़े मौके पर डूडल जरूर बनाता है और लोगों को उस कार्यक्रम के प्रति जागरुक करता है। आज भी गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया है। आज का डूडल कोरोना के उन योद्धाओं को समर्पित है जो कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।

विज्ञापन



गूगल ने आज डूडल के माध्यम से कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद किया है। गूगल ने अपने डूडल में डॉक्टरों, नर्सों, डिलिवरी स्टाफ, किसानों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, स्वच्छता कार्यकर्ताओं, किराने के कर्मचारियों और आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों को शामिल किया है। 

इस बार डूडल उन डॉक्टरों और नर्सों के लिए बनाया गया है, जो अपनी जान जोखिम में डाल कर कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। डूडल ने इस बार कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों और नर्सों उनकी सेवा के लिए धन्यवाद किया। डूडल ने उन लोगों को भी सम्मानित किया है जो महामारी से लड़ने के लिए एक दूसरे की मदद करने सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल ने इसके बारे में कहा कि कोरोना वायरस दुनियाभर में समुदायों को प्रभावित कर रहा है। लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए साथ आ रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें