फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Doodle International Women's Day 2021: गूगल ने महिलाओं को दिया सम्मान, शेयर किया खास वीडियो डूडल

Mon, 08 Mar 2021 11:28 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल का डूडल - फोटो : google doodle
विज्ञापन

गूगल हर विशेष दिनों और आयोजनों पर अपने खास डूडल बनाता है। इसी कड़ी में आज सोमवार के दिन (आठ मार्च 2021) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भी गूगल ने महिलाओं को खास अंदाज में सम्मान दिया है और महिलाओं को समाज में उनके योगदान के लिए अपना एक डूडल बनाकर समर्पित किया है। 

विज्ञापन


महिला शक्ति को समर्पित अपने खास डूडल में गूगल ने एक वीडियो बनाया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल द्वारा शएयर किए गए इस एनिमेटेड वीडियो के जरिये एक मैसेज भी दिया गया है। इस डूडल में दुनियाभर की महिलाओं और हर क्षेत्र में उनकी मौजूदगी को दर्शाया गया है।

इसकी खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक बंदिशों की जंजीरों को तोड़कर सफलता की ऊंचाइयों को हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। गूगल डूडल का यह वीडियो  42 सेकेंड है। इसमें उन महिलाओं के हाथ दिखाए गए हैं जो पहली महिला वैज्ञानिक, डॉक्टर, अंतरिक्ष यात्री, इंजीनियर, कार्यकर्ता, कलाकार आदि रही हैं।
विज्ञापन


गूगल ने महिला दिवस पर बनाए डूडल के नोट में कहा, 'आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डूडल उन महिलाओं के इतिहास की झलक लिए हुए है जिन्होंने सभी चुनौतियों से पार पाते हुए प्रगति की अग्रदूत बनकर शिक्षा, नागरिक अधिकारों, विज्ञान, कला और अनेक क्षेत्रों में बेहतर भविष्य के लिए अपने काम के द्वारा मार्ग प्रशस्त किया।'

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर नजर डालें तो इतिहास के मुताबिक पहली बार वर्ष 1909 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था, लेकिन इसे मनाने के पीछे एक खास मकसद रहा। दरअसल साल 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की कुल 15 हजार महिलाओं ने वोटिंग करने की अपनी मांग के चलते एक मोर्चा निकाला। वह चाहती थीं कि जिस तरह से पुरुषों को अपने देश की सरकार चुनने के लिए हक मुहैया है ठीक इसी प्रकार उन्हें भी यह हक दिया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें