फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गूगल खास डूडल से मना रहा Spring Equinox 2019, बेहद खास है आज का दिन 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 20 Mar 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Spring Equinox 2019 - फोटो : google.com

आज यानी 20 मार्च को गूगल अपने खास डूडल से वसंत ऋतु का पहला दिन मना रहा है। गूगल का ये एनिमेटिड डूडल हरे, नीले और गुलाबी रंग का है। जहां पूरी दुनिया वसंत ऋतु का जश्न मना रही है, वहीं भारत में होलिका दहन का उत्साह है।



साथ ही आज पूर्णिमा भी है, रात को होलिका दहन के बाद अगले दिन यानी गुरुवार को रंगों से होली खेली जाएगी। आज से पश्चिमी देशों में वसंत की शुरुआत हुई है, यानी आज रात से चांद आसमान में बाकी दिनों के मुकाबले थोड़ा बड़ा दिखाई देगा।


वसंत ऋतु के रंग में रंगा गूगल का ये डूडल ग्लोब जैसा दिख रहा है। इसपर खिला फूल वसंत ऋतु का प्रतीक लग रहा है। इस डूडल पर क्लिक करते ही Spring Equinox 2019 लिखा नजर आता है।


इसका मतलब होता है कि वसंत औपचारिक रूप से आ गया है। इसके साथ ही इस खास मौके पर आज दिन और रात बराबर होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य आज भूमध्य रेखा पर से गुजरेगा।

तीसरा सुपर मून भी दिखेगा आज

आज होलिका दहन, वसंत ऋतु के पहले दिन के अलावा एक और खास मौका है। आज रात साल का तीसरा सुपन मून भी नजर आएगा। ये मून 20 साल में ऐसा पहला मून होगा जो वसंत ऋतु की शुरुआत में निकलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next