फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने नए साल पर बनाया डूडल, चिड़िया के साथ दिख रहा है फ्रॉगी

Wed, 01 Jan 2020 10:54 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गूगल ने नए साल पर बनाया डूडल - फोटो : Google
विज्ञापन

पूरी दुनिया आज नया साल मना रही है। यह साल लीप ईयर होगा यानी इस साल फरवरी का महीना 28 दिनों का नहीं बल्कि 29 दिन का होगा। नए साल के मौके पर गूगल ने डूडल बनाया है। आतिशबाजियों के सथ डूडल में फ्रॉगी दिखाई दे रहा है जो गूगल का मौसम बताने वाला मेंढक है। यह दुनिया के तमाम हिस्सों में ठंड के मौसम और नए साल की खुशियों को दर्शा रहा है।

विज्ञापन


डूडल में फ्रॉगी अपनी दोस्त चिड़िया के साथ है और दोनों ने पार्टी वाली टोपी पहनी हुई है। मोबाइल पर मौसम के बारे में जानने वाले लोग इस फ्रॉगी से जरूर परिचित होंगे। इस बार फ्रॉगी इसलिए भी खुश है क्योंकि 2020 एक लीप ईयर होगा। गूगल त्योहार, खास मौकों और वैश्विक हस्तियों के जन्मदिन पर डूडल बनाता है।

इससे पहले गूगल ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर खास डूडल बनाया था। जिसमें एनिमेटिड डूडल पर क्लिक करने से पहले हैप्पी हॉलीडेज लिखा हुआ नजर आ रहा था। डूडल में दो कुर्सियों पर सैंटा क्लॉज बैठे हुए थे। इसके अलावा गूगल के एल अक्षर की जगह क्रिसमस ट्री बनाया था। नए साल पर बनाए गूगल के डूडल को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें