फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने विशेष डूडल बनाकर दी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Thu, 15 Aug 2019 09:47 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डूडल - फोटो : गूगल
विज्ञापन

गूगल ने को भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपना डूडल भारतीय संस्कृति, मूल्यों और प्रगति को समर्पित किया। 

विज्ञापन


कोपनहेगन में रह रही भारतीय कलाकार शैवालिनी कुमार द्वारा डिजाइन किए गए डूडल में भारतीय वस्त्र के नमूने, जटिल लेकिन एकरूपता ली हुई भारतीय संस्कृति, तस्वीरें हैं। इनमें शिक्षा, कला, ताकत और करुणा को प्रदर्शित किया गया है। 
विज्ञापन


डूडल में संसद भवन, इसरो का मंगल मिशन, मेट्रो ट्रेन, ऑटो रिक्शा आदि की तस्वीरें हैं। 

कुमार ने कहा, ‘मैं भारतीय मूल्यों, विश्वास और मजबूती को दिखाना चाहती थी। इसलिए ये आकृतियां बनाईं। डूडल में लोकतंत्र के जरिये अपनी आजादी और स्वतंत्रता, विज्ञान में उन्नति, आधारभूत संरचना में विकास, शिक्षा के लिए प्रयास, करुणा (हाथ), ताकत और हिम्मत (बाघ), पवित्रता (कमल), प्रगति (समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाने का फैसला) दिखाया गया है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें