फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: बारिश से बचने के लिए मालगाड़ी के नीचे छिपे छह मजदूरों की कटकर मौत; कई अन्य घायल; मुआवजे का एलान

Wed, 07 Jun 2023 08:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

हादसे के वक्त भारी बारिश हो रही थी। इस वजह से मजदूर ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे बैठ गए। तभी अचानक मालगाड़ी चल पड़ी और मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से छह मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के कई अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त भारी बारिश हो रही थी। इस वजह से मजदूर ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे बैठ गए। तभी अचानक मालगाड़ी आगे की ओर बढ़ गई और मजदूरों को नीचे से निकलने का मौका नहीं मिला। घटना बालासोर जिले में भीषण रेल हादसे के पांच दिन बाद हुई है, जिसमें 278 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि मजदूर एक रेलवे साइडिंग पर काम कर रहे थे, जहां एक मालगाड़ी खड़ी थी। अचानक मौसम बिगड़ने के बाद आंधी और बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए वे ट्रेन के नीचे बैठ गए। मालगाड़ी में इंजन नहीं लगा था और तेज हवा की वजह से ट्रेन के डिब्बे आगे की ओर बढ़ने लगी। दुर्भाग्य से मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

मुआवजे का एलान
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। सीएम ने इस हादसे में घायल हुए दो लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन


असम में पटरी से उतरी मालगाड़ी, कोई घायल नहीं
इस बीच असम के कामरूप जिले में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। राहत की बात रही कि किसी के घायल होने की खबर नहीं आई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बोको के पास सिंगरा में उस समय हुई, जब कोयले से लदी ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन में कुल 60 डिब्बे थे। यह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से कामरूप महानगर जिले के टेटेलिया में कोयला ला रही थी। कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

चार यात्री ट्रेनें रद्द
अधिकारी ने बताया कि इस वजह से रंगिया-लुमडिंग सेक्शन में चार यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ा है। इस सेक्शन में रेल यातायात कम था और ज्यादातर मालगाड़ियां ही यहां से गुजरती हैं। जानकारी के मुताबिक, मरम्मत का काम शुरू हो गया है और ट्रेनों का परिचालन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें