डिब्रूगढ़ कैंसर केयर सेंटर में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल भवन में स्थित ट्रांसफार्मर में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब करीब चार बजे हुई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई है।
जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड ने समय पर आग पर काबू पा लिया। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मरीज सुरक्षित बताए जा रहे हैं। असम मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित कैंसर अस्पताल असम कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा है। इसका उद्घाटन 28 अप्रैल 2022 को प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।