फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश खबर : आप से जुड़ी हैं ये प्रमुख खबरें

Wed, 05 Sep 2018 03:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
2020 तक दिल्ली में नहीं होगा ट्रैफिक जाम, दिल्ली पुलिस के पास है प्लान
विज्ञापन


राजधानी दिलली में हर कोई भारी ट्रैफिक जाम से रोजाना जूझ रहा होता है.. अगले दो साल बाद दिल्ली में लोगों को भारी टैफिक से राहत मिल सकती है। ये भरोसा दिलाया है दिल्ली पुलिस ने। जी हां दरअसल, दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में एक कार्ययोजना जमा की है जिसमें साल 2020 तक दिल्ली को जाम से मुक्ति दिलाने की बात कही गई है। पुलिस ने हलफनामा में विस्तार से बताया है कि इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। इनमें सड़कों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाना, एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर बनाना शामिल है।

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को पीछे छोड़ सकता है IGI, 2020 तक 8 करोड़ यात्रियों के पहुंचने का अनुमान

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वित्त वर्ष 2019-20 में यात्रियों की संख्या के मामले में लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से आगे निकल सकता है। सिडनी के सेंटर फॉर एशिया पैसिफिक एविएशन (कापा) की ताजा रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक, 2017-18 में आईजीआई एयरपोर्ट पर 6.57 करोड़ यात्रियों की आवाजाही रही। इसी दौरान हीथ्रो पर यात्रियों की संख्या 7.8 करोड़ रही। अनुमान है कि 2019-20 तक आईजीआई पर यात्री संख्या आठ करोड़ से ज्यादा हो सकती है।रिपोर्ट के मुताबिक, आईजीआई पर रोजाना 1200 उड़ानें पहुंचती हैं। यह दुनिया के 20 व्यस्ततम हवाई अड्डों में शामिल है। रिपोर्ट में दावा है कि यात्री संख्या के मामले में भारत में हवाई अड्डों के हालात सुधरे हैं। इन पर एक साल में 16.5% बढ़ोतरी हुई।

एपीएल परिवारों के लिए खुशखबरी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का फैसला

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का ये फैसला एपीएल परिवारों के लिए राशन में बड़ी छूट लेकर आने वाला है। एपीएल परिवारों को मिलने वाले सरकारी चावल के दाम चार रुपये घटाने को सरकार तैयार हो गई है। अब एपीएल राशन कार्ड धारकों को 11 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सस्ते गल्ले की दुकानों पर चावल मिलेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन

डिजिटल ट्रान्जेक्शन करने वालों के लिए खुशखबरी, लेनदेन के लिए होगा अलग लोकपाल!

अगली अच्छी खबर डिजिटल ट्रान्जेक्शन करने वालो के लिए है। लगातार बढ़ रही डिजिटल लेनदेन से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए आरबीआई ने बड़ा फैसाल लिया है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल लेनदेन के लिए अलग लोकपाल बनाने की बात कही है। ये जानकारी RBI ने अपनी सालाना आम रिपोर्ट में दी है। डिजिटल लेनदेन से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग लोकपाल के गठन से इन शिकायतों का जल्द निपटारा होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें