फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः पटरी पर दौड़ी देश की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन समेत वो प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Mon, 29 Oct 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय रेलवे देश की पहली 'बिना इंजन' वाली हाई स्पीड ट्रेन चला दी है। इसे ट्रेन 18 या T18 नाम दिया गया है। ये अपना पहला सफर दिल्ली से भोपाल के लिए तय करेगी। 'ट्रेन 18' देश की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है जो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी। 'मेक इन इंडिया' के तहत इस ट्रेन का निर्माण पूरी तरह से देश में किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

भारत की सबसे तेज ट्रेन बनी 'Train 18'

- फोटो : Amar Ujala
चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्टरी में ट्रेन को 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। ट्रेन के हर कोच में 6 सीसीटीवी कैमरे होंगे। इसकी सीट 360 डिग्री पर जरूरत के हिसाब से घुमाई जा सकेंगी। स्टेनलेस स्टील से तैयार 'ट्रेन 18' में आरामदायक कुर्सियों के साथ-साथ यात्रियों के मनोरंजन के लिए वाईफाई और इंफोटेनमेंट की पूरी सुविधा होगी।

सेल्फी लेते समय होने वाले हादसों से बचाएगा ये ऐप

अगली अच्छी खबर सेल्फी लेने के शौकीनों के लिए है। क्योंकि अब सेल्फी लेने समय होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए एक एप आ चुका है। ये एप लोगों को खुद की तस्वीरें लेते समय आसपास मौजूद खतरे के प्रति सतर्क करेगा। ऐप डीप लर्निंग टेक्नीक का इस्तेमाल कर ऐसा करता है इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी-दिल्ली (आईआईआईटी-दिल्ली) के शोधकर्ताओं ने ‘सेफ्टी’ नाम का ये ऐप विकसित किया है। ये ऐप सेल्फी से जुड़ी मौतें कम करने की एक कोशिश है।

दिल्ली में आयोजित हुआ ‘रन फॉर आयुर्वेद’

दिल्ली में आज 'रन फॉर आयुर्वेद' की दौड़ लगाई गई। इस दौड़ में करीब 3,000 लोगों ने हिस्सा लिया जिनमें छात्र और अलग-अलग आयु वर्ग के लोग शामिल थे। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने आयुष मंत्रालय के तत्वाधान में दौड़ का आयोजन किया था।
 
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट 

अगल अच्छी खबर ये है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट जारी है। लगातार 12वें दिन भी तेल की कीमतों में कटौती करते हुए जनता को राहत दी गई है। तेल के दाम में लगातार कटौती होने से 29 अक्टूबर को तीन सप्ताह बाद पहली बार पेट्रोल का भाव 80 रुपये प्रति लीटर से नीचे आया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल का दाम भी 74 रुपये से नीचे आ गया है। बता दें कि कच्चे तेल के दाम में तीन सप्ताह से ज्यादा समय से नरमी का रुख बना हुआ है। कच्चे तेल में नरमी के कारण ही पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई क्योंकि भारत अपनी तेल की जरूरतों का करीब 80 फीसदी आयात करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें