फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: ग्रामीण महिलाओं को इलेक्ट्रिक साइकिल देगी केंद्र सरकार; सशक्तिकरण की दिशा में हुआ अहम समझौता

Sat, 06 Jul 2024 02:52 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को ई-साइकिल दी जाएगी।
विज्ञापन
ई-साइकिल प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को ई-साइकिल देगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को इसके लिए कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ये समझौता दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण उद्यमियों के लिए सुगम एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधन उपलब्ध कराना एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाना है।

समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह स्मृति शरण और कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के एमडी व सीईओ विशाल कपूर ने किए। इस मौके पर सिंह ने कहा कि ग्रीन मोबिलिटी की यह साझेदारी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण का समर्थन करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप 'लखपति दीदियों' को मजबूती देने में तेजी लाएगी। यह ग्रामीण उद्यमिता में महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें