हवा की शुद्धता के मामले में सबसे खराब हॉटस्पॉट के नजदीक विवेक विहार में हवा की गुणवत्ता (AQI) केवल 35 दर्ज किया गया, जबकि यह द्वारका में 40, जहांगीरपुरी में 47, पंजाबी बाग 48 और रोहिणी में 50 दर्ज किया गया।
बारिश के मौसम के कारण दिल्ली वालों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है। दिल्ली में प्रदूषण के लिए कुख्यात 13 स्थानों पर भी वायु प्रदूषण से राहत मिली है। पूरी दिल्ली की हवा पिछले 15 दिनों से संतोषजनक स्तर में साफ दर्ज की गई है, जबकि पांच स्थानों पर हवा अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली सरकार ने इसे अपने प्रयासों का परिणाम बताया है।
विज्ञापन
हवा की शुद्धता के मामले में सबसे खराब हॉटस्पॉट के नजदीक विवेक विहार में हवा की गुणवत्ता (AQI) केवल 35 दर्ज किया गया, जबकि यह द्वारका में 40, जहांगीरपुरी में 47, पंजाबी बाग 48 और रोहिणी में 50 दर्ज किया गया। यदि पूरी राजधानी की बात करें तो पूरी दिल्ली का औसत एक्यूआई मात्र 59 दर्ज किया गया। दिल्ली की दृष्टि से इसे बहुत संतोषजनक बताया जा रहा है।
जनता और सरकार की भागीदारी का परिणाम: सिरसा
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह सरकार और जनता की सहभागीदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दशकों बाद दिल्ली ने जुलाई के महीने में इस तरह खुलकर साफ हवा में सांस ली है। उन्होंने कहा कि यह सतत प्रयास, तकनीक आधारित निगरानी और जनभागीदारी का सकारात्मक परिणाम है।
विज्ञापन
पर्यावरण एक्शन प्लान 2025 के तहत प्रौद्योगिकी आधारित समाधान
दिल्ली सरकार पर्यावरण एक्शन प्लान 2025 के अंतर्गत बहुस्तरीय और डेटा-आधारित रणनीति पर काम कर रही है। इसके अंतर्गत प्रदूषण के हर स्रोत ककी पहचान कर उस पर कार्रवाई की जा रही है। सड़कों की यांत्रिक सफाई, ट्रीटेड वाटर से छिड़काव, निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन और सख्त धूल नियंत्रण जैसे उपाय निरंतर अपनाए जा रहे हैं। हवा की स्थिति के सुधार में इन कदमों की भूमिका भी सराहनीय रही है।