- घर के बाहर मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग होगा अनिवार्य
- शादी, समारोह, धार्मिक आयोजन, जनसभा पर होगी पाबंदी
- सीमित कर्मचारियों के साथ खोल सकेंगे कार्यालय
- सीमित संख्या में ही सड़क पर निकलेंगे निजी वाहन
- आवश्यक सेवाओं से जुड़ी गतिविधियाें को ही बढ़ावा
- प्रमुख बाजारों की दुकानों को भीड़ रहित व्यापार की छूट
सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन के दूसरे चरण की मियाद खत्म होने से पहले एक बार फिर से सभी राज्यों के सीएम, विभिन्न दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। पीएम इससे पहले भी दो बार मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर चुके हैं। तीन मई के बाद की रणनीति पर पीएम मुख्यमंत्रियों, विशेषज्ञों और विभिन्न दलों के नेताओं से राय लेकर ही अंतिम फैसला करेंगे।