कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मास्क की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। देश में तेजी से फैल रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकारों ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। यही कारण है कि अब कई बड़ी कंपनियों ने भी तरह-तरह के मास्क बनाना और बेचना शुरू कर दिया है। बाजार में मास्क भी कई प्रकार के और अलग-अलग दामों में उपलब्ध हैं। लोग भी अपनी-अपनी पसंद और शौक के अनुसार ही इसे खरीद रहे हैं। शौक का ही नतीजा है शायद कि तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक सुनार ने सोने और चांदी से जड़ा मास्क बनाया है।