फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Smuggling: तस्करी मामले में रान्या राव की जमानत याचिका खारिज; सहयोगी राजू को 15 दिन की न्यायिक हिरासत

Fri, 14 Mar 2025 06:20 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू

सार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तीन मार्च को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या के पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ जब्त की थीं। अधिकारियों ने बताया कि 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई।
विज्ञापन
रान्या राव गिरफ्तार - फोटो : ANI/Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सोना तस्करी मामले में अभिनेत्री रान्या राव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस मामले में उनके एक सहयोगी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका को आर्थिक अपराध न्यायालय ने खारिज कर दिया। रान्या राव सोने की तस्करी मामले में दूसरे आरोपी तरुण कोंडुरु ने आर्थिक अपराध न्यायालय में जमानत याचिका दायर की। उनकी जमानत याचिका पर कल दोपहर 3 बजे सुनवाई होगी।

विज्ञापन


आर्थिक अपराधों से निपटने वाली एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को होटल व्यवसायी तरुण राजू को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोप है कि राजू अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में भी सहयोगी था।

गौरतलब है कि राजू को बुधवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद विशेष अदालत ने उसे आगे की पूछताछ के लिए तीन दिन की डीआरआई हिरासत में भेजा था। तीन दिन की अवधि पूरी होने के बाद डीआरआई ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रान्या राव ने दुबई में खरीदा करोड़ों का सोना, जेनेवा जाने की कही बात, लेकिन आ गईं भारत

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कथित सोना तस्करी रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान बंगलूरू समेत कर्नाटक के कई स्थानों पर दबिश दी गई। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हाल ही में दर्ज एफआईआर और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक मामले का संज्ञान लेते हुए धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अभिनेत्री रान्या राव को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि बंगलूरू समेत कर्नाटक में कई स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


क्या है मामला
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तीन मार्च को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या के पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ जब्त की थीं। अधिकारियों ने बताया कि 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई।




यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: रान्या राव ने दुबई में खरीदा करोड़ों का सोना, जेनेवा जाने की कही बात, लेकिन आ गईं भारत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें