Karnataka: अधिकारियों ने बताया कि बैग में 40 ग्राम वजन का एक मंगलसूत्र था, जिसकी कीमत करीब 2,80,000 रुपये थी। इसके अलावा, 20 ग्राम वजन का एक हार था, जिसकी कीम 1,40,000 रुपये थी। 10 ग्राम वजन की एक जोड़ी बालियां भी थीं, जिनकी कीमत, 50 हजार रुपये थे।
दक्षिण पश्चिम रेलवे के अधिकारियों की एक टीम ने बुधवार को सोने के आभूषणों से भरा बैग लौटाया। इन आभूषणों की कीमत करीब 5.4 लाख रुपये हैं। यात्री ने अपने बैग को यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन में छोड़ दिया था। अधिकारियों ने इसे बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि टुमुकपुर चौकी से सूचना मिलते ही रेलवे टीम तुरंत सक्रिय हुई। बैग को यशवंतपुर स्टेशन पर ट्रेन के पिछले जनरल डिब्बे में पाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैग में 40 ग्राम वजन का एक मंगलसूत्र था, जिसकी कीमत करीब 2,80,000 रुपये थी। इसके अलावा, 20 ग्राम वजन का एक हार था, जिसकी कीम 1,40,000 रुपये थी। 10 ग्राम वजन की एक जोड़ी बालियां भी थीं, जिनकी कीमत, 50 हजार रुपये थे। 10 ग्राम वजन की एक गर्दन की चेन थी, जिसकी कीमत 70 हजार रुपये थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं और वस्तुओं की तस्वीरें लेने के बाद आभूषणों को यात्री को लौटाया गया।