फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया विमान के टॉयलेट में मिला 2.24 करोड़ रुपये का सोना

Thu, 07 Nov 2019 03:11 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सीमा शुल्क के अधिकारियों ने दुबई से चेन्नई पहुंचे एयर इंडिया के एक विमान के टॉयलेट में छिपा कर रखे गए 2.24 करोड़ रुपये मूल्य के सोने को जब्त कर लिया है। इन छड़ों के मालिकाना हक का दावा अभी किसी ने भी नहीं किया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने एक सुराग के आधार पर कार्रवाई करते हुए हवाई अड्डे पर इस विमान की तलाशी ली। इस दौरान उनकी नजर टॉयलेट में काले टेप से चिपका कर रखे गए चार बंडलों पर पड़ी। इस विमान को यहां से दिल्ली जाना था। 

अधिकारियों ने जब इन बंडलों को खोला तो उसमें सोने की 48 छड़ें मिली, जिनका वजन 5.6 किलोग्राम था। इनका मूल्य 2.24 करोड़ रुपये आंका गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें