Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 820 रुपये बढ़कर 79,780 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 78,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 820 रुपये बढ़कर 79,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 78,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 820 रुपये बढ़कर 79,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि पिछला बंद भाव 78,560 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी मंगलवार को 1,000 रुपये उछलकर 94,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 93,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
कारोबारियों ने कहा, अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए चीन की ओर से आसान ऋण एवं अन्य प्रकार के प्रोत्साहनों का संकेत दिए जाने और पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के फिर से सोने की खरीदारी शुरू करने के बाद सराफा कीमतों में तेजी आई। सुरक्षित निवेश मांग के रूप में भी सोने को समर्थन मिल रहा है। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना 1520 डॉलर की मजबूती के साथ 2,701 डॉलर प्रति औंस रहा।