महाराष्ट्र के जालना जिले में एक व्यक्ति को परेशान करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। यह स्वयंभू बाबा कथित तौर पर व्यक्ति से उसकी पांच साल की बेटी को गोपनीय अनुष्ठान के लिए सौंपने के लिए दबाव भी बना रहा था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
निरीक्षक किरन बिडवे ने बताया कि जालना पुलिस ने भोकरदान तहसील के वलसा वडला गांव निवासी झानेश्वर अहेर (30 वर्षीय) की मौत के सिससिले में आरोपी गणेश लोखंडे (45 वर्षीय) को छह मार्च को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अहेर ने तीन मार्च को एक पेड़ से लटकर फांसी लगा दी थी।
बेटी को सौंपने के लिए बना रहा था दबाव
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी अहेर पर दबाव बना रहा था कि वह अपनी बेटी को एक गोपनीय अनुष्ठान के लिए सौंप दे। वह एक कथित छिपे हुए खजाने का पता लगाने के लिए इस अनुष्ठान की योजना बना रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लोखंडे के खिलाफ अंधविश्वास विरोधी और काला जादू अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Maharashtra: धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर नियमों का हो रहा उल्लंघन, सीएम बोले- पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
घर के अंदर खोदा बीस फीट का गड्ढा
पुलिस के मुताबिक, अहेर और उनकी पत्नी बुलढाणा जिले के धामनगांव में एक मंदिर गए थे, जहां उनकी मुलाकात लोखंडे से हुई थी, जिसके बाद उसने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया था। आरोपी ने कथित तौर पर दंपति से उनकी पांच साल की बेटी को सौंपने के लिए कहा और फिर धमकी भरे नोट भेजने शुरू कर दिए। अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि लोखंडे ने 15 महीने पहले धामनगांव में एक खाली घर खरीदा था और एक अनुष्ठान के लिए अंदर बीस फीट का गड्ढा खोदा था। उन्होंने कहा कि परिसर में काले जादू और अन्य गोपनीय प्रथाओं पर किताबें मिलीं।
उन्होंने कहा, हमें घर के अंदर के गड्ढा मिला, जहां लोखंडे ने कथित तौर पर गोपनीय अनुष्ठान की योजना बनाई थी। यही वजह है कि वह अहेर पर अपनी बेटी को बलि अनुष्ठान के लिए सौंपने का दबाव बना रहा था। अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है कि क्या साजिश में और लोग भी शामिल थे।
संबंधित वीडियो-