फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारापोवा का चैप्टर खत्म करेगा गोवा स्कूल बोर्ड

Sat, 30 Jul 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शारापोवा पर ड्रग्स केस में दो साल का प्रतिबंध लगा है। - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा का चैप्टर खत्म करने का फैसला किया है। स्कूल की किताबों में अगले सत्र से शारापोवा का चैप्टर नहीं होगा। 
विज्ञापन


एनसीईआरटी की क्लास 9 की अंग्रेजी विषय की किताब में मारिया शारापोवा पर एक चैप्टर रखा गया था। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन की ओर से ड्रग के केस में शारापोवा पर दो साल का प्रतिबंध लगाने के बाद बोर्ड ने यह फैसला किया है। हालांकि दक्षिणपंथी संगठन हिंदू जनजागृति मंच और कुछ छात्रों के परिजनों ने गोवा बोर्ड और एनसीईआरटी से इस चैप्टर को हटाने को कहा था। 

गोवा बोर्ड ने इस संबंध में सभी स्कूलों को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बोर्ड ने स्कूलों से छात्रों को नैतिक शिक्षा और गलत आदतों को चुनने के नुकसान के बारे में बताने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें