गोवा में कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। यहां प्रदेश कांग्रेस की अल्पसंख्यक कमेटी के अध्यक्ष और प्रवक्ता उरफान मुल्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुल्ला ने इस्तीफा देते हुए शीर्ष नेतृत्व को पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।