फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: सरकारी स्कूल में पांच छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2019 02:24 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गोवा में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को पांच छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अरविंद गवास ने संवाददाताओं को बताया कि दक्षिण गोवा जिले के पोंडा शहर में स्थित स्कूल की पांच छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


गवास ने कहा कि पांचवीं और सातवीं कक्षा की सभी नाबालिग छात्राओं ने स्कूल की आंतरिक शिकायत समिति को बताया कि शिक्षक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। लड़कियों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ। स्कूल की आंतरिक समिति ने तब जांच की और उनके खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल की आंतरिक शिकायत समिति द्वारा दर्ज कराई गई एक पुलिस शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें