गोवा में भाजपा को मंगलवार को उस वक्त झटका लगा, जब पार्टी के नेता विश्वजीत के राणे ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी और कांग्रेस कहते हैं कि केजरीवाल सब कुछ फ्री बांट रहा है। मैं उन नेता से पूछना चाहता हूं कि एक-एक मंत्री को हर महीने 3,000 यूनिट बिजली फ्री मिलती है और अगर मैं अपने नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट फ्री देना चाहता हूं तो इसमें क्या गलत है?
Goa: BJP leader Vishwajit K Rane joins Aam Aadmi Party in the presence of its National Convener and Delhi CM Arvind Kejriwal in Sattari, North Goa pic.twitter.com/UjT4CTK1Pn
आप का लक्ष्य गोवा में भ्रष्टाचार को खत्म करना : केजरीवाल
उत्तरी गोवा जिले के पोरीम विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के एक भाजपा मंत्री ने हाल ही में आप के गोवा में सत्ता में आने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे पर आपत्ति जताई थी। दिल्ली के सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि जब एक मंत्री को हर महीने 3,000 यूनिट बिजली मुफ्त मिल सकती है, तो मैं आम आदमी को 300 यूनिट क्यों नहीं दे सकता? केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य गोवा में भ्रष्टाचार को खत्म करना है।