फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: क्राइम ब्रांच ने किया रेव पार्टी का भंडाफोड़, हिरासत में 23 लोग, विदेशी भी शामिल

Sun, 16 Aug 2020 10:23 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वागाटोर
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर गोवा जिले में अपराध शाखा ने एक रेव पार्टी में छापा मारा जहां कथित तौर पर मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीन विदेशियों सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार रात को अंजुना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वगाटर गांव में एक विला में पार्टी चल रही थी। वहां से नौ लाख रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं रूस की हैं और एक महिला चेक गणराज्य की है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 


उन्होंने बताया कि पार्टी आयोजित करने वाले एक भारतीय व्यक्ति को भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी में मौजूद 19 अन्य लोगों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। इनमें से ज्यादातर घरेलू पर्यटक थे जो छुट्टियां मनाने के लिए तटीय राज्य आए थे।
विज्ञापन


गोवा के पुलिस महानिदेशक मुकेश कुमार मीणा ने एक ट्वीट में कहा, 'जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मादक पदार्थ के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने अंजुना में देर रात पार्टी का भंडाफोड़ किया। तीन विदेशियों सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया और नौ लाख रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त किया गया।' सिओलिम निर्वाचन क्षेत्र से गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विनोद पल्येकर ने दावा किया कि तटीय इलाके में रेव पार्टियां धड़ल्ले से चल रही हैं।

उन्होंने कहा, 'स्थानीय पुलिस स्टेशनों को रिश्वत दी जाती है।'उन्होंने फेसबुक में लिखा 'वक्त आ गया है कि निरीक्षक सहित अंजुना पुलिस स्टेशन को पूरी तरह से बदला जाए।'उन्होंने कहा, 'राज्य को पूर्णकालिक गृह मंत्री की आवश्यकता है क्योंकि मुख्यमंत्री सावंत का पूरा ध्यान खनन परिवहन पर है। लोबो (भाजपा विधायक माइकल लोबो) गृह मंत्री के रूप में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें