फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Fire: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन के आरोप में ‘द केप गोवा’ रेस्तरा सील

Tue, 16 Dec 2025 09:05 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजी

सार

उत्तर गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार सख्त हो गई है। इसी कड़ी में नियमों के उल्लंघन पर मशहूर रेस्टोरेंट ‘द केप गोवा’ को सील किया गया। जांच में फायर सेफ्टी, लाइसेंस और अन्य सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां पाई गईं।

विज्ञापन
गोवा नाइट क्लब में भीषण आग (File Photo) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर गोवा के अर्पोरा में स्थित नाइटक्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ में छह दिसंबर को हुए अग्निकांड मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में अब राज्य सरकरा गोवा में चलने वाले सभी रेस्तरां को लेकर सख्त रुख अपनाती हुई नजर आ रही है। इसी इसी कड़ी में एक मशहूर रेस्तरां ‘द केप गोवा’ को नियमों के उल्लंघन के चलते सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान रेस्टोरेंट में कई गंभीर खामियां पाई गईं।

प्रशासन के मुताबिक, ‘द केप गोवा’ ने सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों का पालन नहीं किया था। फायर सेफ्टी, लाइसेंस और अन्य अनुमति से जुड़े नियमों में गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने साफ कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UNSC: 'पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र..', भारत का संयुक्त राष्ट्र में पड़ोसी देश को फिर मुंहतोड़ जवाब

अग्निकांड के बाद जांच तेज
बता दें कि गोवा में हुए अग्निकांड के बाद राज्य सरकार ने पूरे इलाके में होटलों, क्लबों और रेस्टोरेंट्स की जांच तेज कर दी गई है। इसी जांच के दौरान ‘द केप गोवा’ में नियमों का उल्लंघन पाया गया। मामले में प्रशासन ने कहा कि जब तक रेस्तरां सभी जरूरी नियमों को पूरा नहीं करता और अनुमति नहीं ले लेता, तब तक उसे दोबारा खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Conflict: 'रूस-यूक्रेन शांति समझौता के बहुत करीब', बर्लिन में बातचीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
विज्ञापन


गोवा अग्निकांड और लूथरा बंधुओ का अपडेट

बता दें कि छह दिसंबर का वो काला दिन, जब उत्तर गोवा के अर्पोरा में स्थित नाइटक्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ में भीषण अग्निकांड हो गया। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। आग की घटना के तुरंत बाद लूथरा बंधु थाईलैंड के फुकेत चले गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद 11 दिसंबर को थाई अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में लिया और अब आज लूथरा बंधुओं को आज भारत लाया जा रहा है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें