फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल पर गोवा के मंत्री का वायरल ऑडियो असली क्योंकि अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर: राहुल गांधी

Mon, 28 Jan 2019 02:16 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि राफेल मामले को लेकर गोवा के एक मंत्री की कथित बातचीत वाला ऑडियो टेप सामने आने के 30 दिनों बाद भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई और ऐसे में यह तय है कि यह टेप असली है और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास राफेल के बारे में विस्फोटक गोपनीय जानकारियां हैं।
विज्ञापन


गोवा सरकार के मंत्री विश्वजीत राणे से जुड़ी एक खबर को री-ट्वीट करते हुए गांधी ने कहा, "राफेल पर ऑडियो टेप रिलीज होने के 30 दिन बाद भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं गई या जांच का आदेश नहीं दिया गया। मंत्री के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।" 

उन्होंने कहा, "यह तय है कि टेप असली है और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास राफेल पर विस्फोटक गोपनीय जानकारियां हैं जो प्रधानमंत्री के मुकाबले उनको ताकतवर बनाती है।" 
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस ने बीते दो जनवरी को एक ऑडियो जारी किया था जिसमें गोवा सरकार के मंत्री विश्वजीत राणे की आवाज होने का दावा किया गया था। इसमें राणे कथित तौर पर यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि 'मुख्यमंत्री (पर्रिकर) ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि मेरे शयनकक्ष में राफेल मामले की सभी जानकारियां हैं।' 
विज्ञापन


बाद में राणे ने ऑडियो टेप को फर्जी करार देते हुए कहा था कि इस टेप के साथ छेड़छाड़ की गई है। (इनपुट:भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें