फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa:गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने वापस लिया आंदोलन, स्वास्थ्य मंत्री राणे मांग चुके हैं माफी

Tue, 10 Jun 2025 03:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के हस्तक्षेप के बाद स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के खिलाफ आंदोलन वापस ले लिया है।  बता दें कि,  मंत्री ने अस्पताल में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर एक वरिष्ठ डॉक्टर रुद्रेश कुट्टिकर को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के हस्तक्षेप के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन वापस ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री सुबह सरकारी अस्पताल (जीएमसीएच) गए और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें पूरी की जाएंगी।

राणे ने जीएमसीएच के औचक निरीक्षण के दौरान कथित रूप से मरीजों के साथ बदसलूकी करने को लेकर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ रुद्रेश कुट्टिकर को फटकार लगाई थी और उनके निलंबन का आदेश दिया था। इसके बाद से वह मेडिकल बिरदारी की नाराज़गी का सामना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सावंत ने रविवार को विवादास्पद निर्णय को रद्द कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। मंत्री राणे ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से डॉक्टर से माफी मांगी। हालांकि, प्रदर्शनकारी इससे खुश नहीं थे और उन्होंने मांग की थी कि मंत्री डॉ कुट्टिकर से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगें।

मंगलवार को सावंत ने गोवा एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (जीएआरडी) के प्रतिनिधियों, जीएमसीएच के डीन डॉ. शिवानंद बांदेकर और सरकारी अस्पताल के अन्य अधिकारियों से मुलाकात की।बैठक से निकलते हुए, जीएआरडी के अध्यक्ष डॉ आयुष शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि वे तत्काल प्रभाव से अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जीएआरडी ने सोमवार को उनके द्वारा मंत्री राणे को डॉ कुट्टीकर से माफी मांगने को लेकर दी गई 24-घंटे की समय सीमा को भी वापस ले लिया है।

क्या है मामला
विज्ञापन

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें डॉ. रुद्रेश कुट्टीकर द्वारा मरीजों से गलत व्यवहार करने की शिकायत मिली। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर को फटकार लगा दी। साथ ही डॉक्टर को निलंबित करने का आदेश दे दिया। स्वास्थ्य मंत्री के इस व्यवहार की आलोचना होने लगी। कांग्रेस ने भी मंत्री के व्यवहार पर सवाल खड़े किए। मामला बढ़ता देख डैमेज कंट्रोल के लिए सीएम प्रमोद सावंत ने डॉक्टर के निलंबन को रद्द कर दिया। रविवार को स्वास्थ्य मंत्री ने माफी मांगने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें