फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: गोवा में लैराई यात्रा में भगदड़, छह लोगों की मौत, 75 श्रद्धालु घायल; पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

Sat, 03 May 2025 07:39 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

Goa Temple Stampede: उत्तरी गोवा के शिरगांव में होने वाली श्री लैराई देवी जात्रा के दौरान शनिवार को हादसा हो गया। हादसे में करीब छह लोगों की मौत हो गई है। कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
हादसे के पीड़ितों से मिले सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी गोवा के शिरगांव में शनिवार सुबह एक धार्मिक यात्रा के दौरान मची भगदड़ में करीब छह लोगों की मौत और करीब 75 लोग घायल हो गए हैं। हादसा श्री लैराई जात्रा के दौरान हुआ है। इस लौराई यात्रा में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए सीएम प्रमोद सावंत घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने हादसे को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और घटना पर दुख जताया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jammu : पाकिस्तान ने लगातार 9वें दिन किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
भारी भीड़ के चलते मची भगदड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब बड़ी की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक श्री लैराई देवी की 'जात्रा' में भाग लेने के लिए  इकट्ठा हुए थे। भारी भीड़ के बीच अचानक से अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान कुछ लोग गिरकर कुचल गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्सव के लिए गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हुए थे। उन्होंने कहा कि भगदड़ का सही कारण जांच के बाद पता चलेगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई तथा कई श्रद्धालु घायल हो गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं जिनमें से आठ की हालत गंभीर है और दो को बम्बोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि आठ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली रूप से घायल 10 अन्य लोगों का उपचार किया गया। राणे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को संभालने के लिए तत्काल और व्यापक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, हमने 108 एंबुलेंस सेवा के साथ समन्वय किया और यह सुनिश्चित किया कि घटना के तुरंत बाद पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी जाएं जबकि तीन और एंबुलेंस उत्तरी गोवा जिला अस्पताल में हैं।

राणे ने कहा कि अतिरिक्त चिकित्सकों को बुलाया गया है और वेंटिलेटर मशीनों की व्यवस्था के साथ एक समर्पित आईसीयू स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा, सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और हम प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी उत्तरी गोवा जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने दिए जांच के आदेश
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तरी गोवा के जिला अस्पातल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया। सीएम ने घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।  गोवा कांग्रेस ने शिरगांव की श्री लैराई देवी जात्रा में हुई भगदड़ पर दुख जताया है। पार्टी ने लिखा कि, हम इस दुखद घटना की निंदा करते हैं और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

भगदड़ पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, अस्पताल ले जाने से पहले छह लोगों की मौत हो गई थी। मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया, जहां 2 लोगों के शव रखे गए हैं। घायलों का अच्छा इलाज किया जा रहा है। मैंने जिला अस्पताल का भी दौरा किया, जहां 10 लोग भर्ती हैं। बाकी का गोवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। पीएम मोदी ने घटना के बारे में मुझसे बात की और स्थिति का जायजा लिया और केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। 

Top News: पाकिस्तान ने लगातार 9वें दिन किया संघर्षविराम का उल्लंघन, दिल्ली में आज भी बारिश का यलो अलर्ट
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें