फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: हार्ट अटैक से कांग्रेस के पूर्व सांसद शांताराम नाईक का निधन

Sat, 09 Jun 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
गोवा के पूर्व कांग्रेस सांसद शांताराम नाईक का शनिवार को निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी जान गई है। 73 वर्षीय शांताराम नाईक को दिल का दौरा पड़ने के बाद त्रिमूर्ति अस्पताल में रखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अंत्येष्टि कल की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि नाईक दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में गोवा कांग्रेस का नेतृत्व किया। उन्होंने साल 1967 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, जब वह कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 




उल्लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई महीने में कांग्रेस ने शांताराम नाईक को लुईजिन्हो फलेरियो के स्थान पर गोवा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। दरअसल राज्यसभा सांसद के तौर पर नाईक का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें