महादयी जंगल में लगी आग को अब एक सप्ताह को आया और इसी बीच अब मंत्री ने इस पर एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि पीएमओ से एक सूचना मिली है कि रक्षा मंत्रालय पूरा सहयोग प्रदान करेगा और पीएमओ स्थिति की बारीकी से निगरानी करेगा।
गोवा की महादयी जंगल लगातार एक हफ्ते से ही जल रहा है। जंगल में लगी यह आग लगातार बढ़ती जा रही है और कई जीव इसकी चपेट में भी आ चुके हैं। भारतीय वायुसेना महादयी जंगल में लगी आग को बुझाने की लगातार कोशिश में जुटा है। बताया गया है कि अब इस जंगल की आग को बुझाने की कोशिशों को लेकर पीएमओ की तरफ से भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जंगल में लगी आग से राहत पाने के लिए हाल ही में मीटिंग भी रखी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर जांच में वन रक्षकों की ड्यूटी में लापरवाही और आग के लिए जिम्मेदार लोगों को दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों को सहयोग करने के निर्देश भी दिए हैं।
मंगलवार को वन मंत्री विश्वजीत राणे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि नौसेना आग बुझाने के लिए उड़ानें शुरू करेंगी। महादयी जंगल में लगी आग को अब एक सप्ताह को आया और इसी बीच अब मंत्री ने इस पर एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि पीएमओ से एक सूचना मिली है कि रक्षा मंत्रालय पूरा सहयोग प्रदान करेगा और पीएमओ स्थिति की बारीकी से निगरानी करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है। हमारे जंगलों को बचाने के लिए उन्होंने पूर्ण रक्षा समर्थन और हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने का सहयोग दिया है। इसके लिए पूरा गोवा उनका आभारी है। उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को आग की स्थिति के बारे में दैनिक आधार पर अपडेट रखेंगे।