फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोवा कांग्रेस में फूट, 15 में से 10 विधायकों ने भाजपा से विलय की जताई इच्छा

Wed, 10 Jul 2019 09:06 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
गोवा में कांग्रेस के बागी विधायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

गोवा में कांग्रेस के दो-तिहाई (15 में से 10) विधायकों के एक समूह ने बुधवार को कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में विलय की इच्छा जताई है। नेता विपक्ष चन्द्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में विधायकों का समूह बुधवार शाम विधानसभा अध्यक्ष से मिला और उन्हें कांग्रेस से नाता तोड़ने की जानकारी देते हुए एक पत्र सौंपा।

विज्ञापन

 



इन विधायकों में अतानासियो मोन्सेराते, जेनिफर मोन्सेराते, फ्रांसिस सिल्वेरा, फिलिप नेरी रॉड्रिग्स, सी डियाज, विल्फ्रेड डीसा, नीलकांत हलारंकार और इसिडोर फर्नांडीज शामिल हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शाम करीब 7.30 बजे विधायकों के विधानसभा परिसर पहुंचने से पहले वहां मौजूद थे। इसके अलावा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो भी वहीं पर थे।
 



कांग्रेस के 10 विधायकों के पाला बदलने के बाद अब विधानसभा में उसके पास सिर्फ पांच विधायक बचे हैं। विधानसभा में भाजपा के सबसे ज्यादा 17, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन, तीन निर्दलीय विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राकांपा और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, एमजीपी का एक-एक विधायक हैं। कावलेकर ने इस कदम का कारण पूछे जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह बाद में इस पर बयान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें