फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: संत फ्रांसिस जेवियर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद, दक्षिणपंथी नेता के खिलाफ एफआईआर

Mon, 20 Apr 2026 01:58 AM IST
Nitin Gautam पीटीआई, गोवा

सार

गोवा में दक्षिणपंथी नेता गौतम खट्टर के एक बयान पर विवाद हो गया है। दरअसल खट्टर ने गोवा के संरक्षक माने जाने वाले संत फ्रांसिस जेवियर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर विवाद हो गया। कांग्रेस नेता की शिकायत पर पुलिस ने खट्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और अब खट्टर की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। 
विज्ञापन
गोवा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के संरक्षक सेंट फ्रांसिस जेवियर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। एक दक्षिणपंथी नेता के बयान के बाद उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जबकि विपक्ष ने लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


गौतम खट्टर का वीडियो वायरल
शनिवार शाम आयोजित एक कार्यक्रम में सनातन महासंघ के संस्थापक गौतम खट्टर के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस कार्यक्रम में स्वामी ब्रह्मेशनंद, राज्य के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो और भाजपा विधायक संकुल्प आमोनकर तथा दाजी (कृष्ण) सालकार भी मौजूद थे। गौतम खट्टर के कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ कांग्रेस नेता पीटर डी सूजा ने वास्को थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

गौरतलब है कि सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेष ओल्ड गोवा स्थित बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च में सुरक्षित रखे गए हैं। सेंट फ्रांसिस जेवियर गोवा के संरक्षक संत माने जाते हैं। जैसे-जैसे खट्टर के बयान पर विवाद बढ़ा, कांग्रेस नेताओं ने खट्टर के बयान की कड़ी निंदा की। वहीं, सनातन धर्म रक्षा समिति ने खुद को खट्टर के बयान से अलग करते हुए ईसाई समुदाय से माफी मांगी और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने की गिरफ्तार की मांग
कांग्रेस विधायक अल्टोन डी कोस्टा ने खट्टर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यह बयान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और गोवा की सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ सकता है। डी कोस्टा ने कहा कि गोवा पुलिस को खट्टर को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मोरमुगाओ में आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए।

विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने भी खट्टर की गिरफ्तारी की मांग की है। अलेमाओ ने कहा कि गोवा, जो सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है, वहां इस तरह के विभाजनकारी और नफरत फैलाने वाले बयान की कोई जगह नहीं है। वहीं, विजय सरदेसाई ने मुख्यमंत्री से अपील की कि पुलिस को तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें