फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा : कांग्रेस ने घुसपैठियों पर शाह के बयान को बताया धमकी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

Sat, 13 Apr 2019 07:30 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

गोवा कांग्रेस ने शनिवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भाषण के खिलाफ शिकायत की। पार्टी ने दावा किया कि उक्त भाषण ‘अल्पसंख्यकों, विशेष तौर पर गोवा में ईसाइयों और मुस्लिमों के खिलाफ गंभीर धमकी है।’ 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत करने वाले गोवा कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कवाथांकर ने आरोप लगाया कि शाह ने 11 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक रैली में कथित रूप से कहा था कि अल्पसंख्यकों, विशेष तौर पर ईसाई और मुस्लिमों को घुसपैठियों के तौर पर देश से हटाया जाएगा। 

कवाथांकर की शिकायत में कहा गया है, ‘उन्होंने कहा था कि भाजपा हिंदुओं, बौद्ध और सिखों को छोड़कर हर घुसपैठिये को बाहर करेगी। यदि भाजपा नेता ने कहा था कि वह घुसपैठियों को बाहर करेंगे, वह ठीक था लेकिन इसे एक धार्मिक रंग देने से अल्पसंख्यक समुदायों के मन में सांप्रदायिक तनाव और भय एवं चिंता उत्पन्न हुई है।’ 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने यह आरोप भी लगाया कि शाह ने यह कह कर संविधान के अनुच्छेद 25-28 का उल्लंघन किया कि भाजपा यदि फिर से चुनकर आई तो राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पूरे देश में लागू करेगी। उन्होंने कहा, ‘यह ईसाइयों, मुस्लिमों और उन समुदायों के लिए सीधी धमकी है जिसका उल्लेख भाजपा नेता ने अपने भाषण में किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें