गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
- फोटो : Agency (File Photo)
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बीते दिन बड़ी बात कही। गोवा में रीड इंडिया सेलिब्रेशन 2022 के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि हर घर में एक छोटा पुस्तकालय होना चाहिए। कुछ लोग गर्व से अपने इन-हाउस बार के बारे में बात करते हैं और उनके पास मौजूद शराब के प्रकार दिखाते हैं। लेकिन वे एक पुस्तकालय का रखरखाव नहीं करेंगे। मेरे पास घर पर एक छोटा पुस्तकालय है और मेरी पत्नी इसका रखरखाव करती है। मैं कम पढ़ता हूं लेकिन मेरी पत्नी ज्यादा पढ़ती है क्योंकि वह एक शिक्षिका है। एक बार बनाए रखने के बजाय, एक पुस्तकालय बनाए रखें। इसका बच्चों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।