कांग्रेस ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को चिट्ठी लिखकर गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी ने कहा कि फ्रांसिस डिसूजा के निधन के बाद से विधानसभा में भाजपा के 13 विधायक हैं। मनोहर परिकर के नेतृत्व वाली सरकार लोगों का विश्वास खो चुकी है। ऐसे में जो पार्टी अल्पमत में है, उसको सरकार में रहने का कोई हक नहीं है। हम चाहते हैं कि मौजूदा सरकार को बर्खास्त किया जाए और सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया जाए।
40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ा दल है। हाल में उसके दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उसकी संख्या घटकर 14 हो गई। वहीं, डिसूजा की मौत के बाद भाजपा के पास 13 विधायक हैं। भाजपा को महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और गोवा फारवर्ड पार्टी के तीन-तीन विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है।