फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: अमेरिका से लौटने के बाद सीएम परिकर ने कामकाज संभाला

Fri, 15 Jun 2018 04:56 PM IST
एजेंसी, पणजी 
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद शुक्रवार को राज्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में कामकाज संभाल लिया। परिकर की अग्नाशय संबंधी बीमारी का अमेरिका में तीन महीने तक इलाज चला। वह बृहस्पतिवार शाम को लौटे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि परिकर ने अपने दिन की शुरुआत उत्तरी गोवा स्थित खंडोला स्थित देवकी कृष्ण मंदिर जाकर की। यह पणजी से 15 किमी दूर है। इसके बाद वह महालक्ष्मी मंदिर गए। फिर वह राज्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय गए, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की। 

सीएम ने गोवा में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। बाद में जारी आधे मिनट के एक वीडियो में उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने को लेकर लोगों का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें