फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसेकर : अध्यापक से मुख्यमंत्री तक का सफर

Sat, 28 Jan 2017 01:02 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत परसेकर, सीएम, गोवा - फोटो : getty images
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नेता और पेशे से अध्यापक लक्ष्मीकांत परसेकर गोवा के 22वें मुख्यमंत्री हैं। 58 साल के लक्ष्मीकांत परसेकर उत्तरी गोवा के मंदरेम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और इस बार भी वो इसी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। परसेकर ने मनोहर पर्रिकर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का बाद पद ग्रहण किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने से पहले परसेकर पर्रिकर सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। वो राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायत मंत्री भी रहे हैं। परसेकर ने 2002 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते, तबसे वह कभी भी चुनाव नहीं हारे।

वह साल 2002 और 2012 में पार्टी की गोवा इकाई के प्रमुख रहे हैं। भाजपा को गोवा में मज़बूत करने में परसेकर ने खास भूमिका निभाई। 2012 से अब तक उन्होंने पार्टी में कई अहम ज़िम्मेदारियां निभाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पारसेकर की संपत्ति पिछले पांच साल के दौरान कम हुई

फाइल फोटो - फोटो : getty images
गोवा के हरमल में जन्म लेने वाले परसेकर छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे हैं। स्थानीय पत्रकार संदेश प्रभुदेसाई के अनुसार एम.एससी और बी.एड की शिक्षा प्राप्त परसेकर मंदरेम विधानसभा में हायर सेकेंडरी स्कूल भी चलाते हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर की संपत्ति पिछले पांच साल के दौरान कम हो गई है। ये खुलासा चुनाव आयोग के समक्ष दिए गए चुनावी हलफनामे से हुआ है।

हलफनामे के मुताबिक पिछले चुनावों में भाजपा के टिकट से मंद्रम सीट से चुनाव जीतने वाले पारसेकर की संपत्ति में साल 2012 के मुकाबले एक करोड़ 76 लाख रुपये की कमी हुई है। पारसेकर ने 2012 में दिए हलफनामे में अपनी कुल चल अचल संपत्ति 10 करोड़ 74 लाख रुपये दिखाई थी। इस बार दिए चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति आठ करोड़ 98 लाख रुपये दिखाई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें