फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री परिकर अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने 48 घंटे की निगरानी में रखा

Sun, 24 Feb 2019 12:32 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, पणजी
विज्ञापन
मनोहर परिकर (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन
बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को शनिवार रात गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक सीएम परिकर को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालात स्थिर है। उन्हें 48 घंटों के लिए निगरानी में रखा जाएगा। 
विज्ञापन


अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। मालूम हो कि परिकर पैंक्रियाज के कैंसर से जूझ रहे हैं। वह गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क के अस्पतालों के साथ ही दिल्ली स्थित एम्स में इलाज करा चुके हैं।
 
वहीं दोपहर में परिकर से उनके आवास पर मुलाकात करने वाले गोवा के वरिष्ठ मंत्री विजय सरदेसाई ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा जा रहा था कि परिकर को लाइफ स्पोर्ट सिस्टम में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें