फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- अरपोरा हादसा शासन की विफलता

Thu, 11 Dec 2025 10:15 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI Photo
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस त्रासदी के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भगवा पार्टी ने अपने लंबे शासनकाल में इस पर्यटन राज्य को यही दिया है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में पिछले 13 साल से भाजपा की सरकार है। अरपोरा आग की घटना दिखाती है कि वहां बिना लाइसेंस के काम चल रहा था और लापरवाही के कारण 25 लोगों की जान चली गई। भाजपा ने गोवा को सिर्फ भ्रष्टाचार दिया है। लोग अब तंग आ चुके हैं और अब गोवा के पास आप के रूप में एक विकल्प है। 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, जिला पंचायत चुनावों के बाद गोवा में बदलाव तय है। लोग अधिक से अधिक संख्या में आप को वोट दें।  केजरीवाल ने बताया कि नाइट क्लब बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था। इसे गिराने का आदेश भी जारी किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MPs Dinner: पीएम आवास पर विशेष रात्रि भोज के लिए पहुंचे NDA सांसद; शीतकालीन सत्र को लेकर बन सकती है रणनीति
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचें, जहां 20 दिसंबर को जिला पंचायत चुनाव होने हैं। गोवा में जिला पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) 50 में से 40 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गोवा की दो स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में जिला पंचायतें जिला स्तरीय निकाय हैं, जो विकास गतिविधियों के समन्वय के लिए स्थानीय स्वशासन इकाइयों के रूप में कार्य करती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें