आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI Photo
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस त्रासदी के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भगवा पार्टी ने अपने लंबे शासनकाल में इस पर्यटन राज्य को यही दिया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में पिछले 13 साल से भाजपा की सरकार है। अरपोरा आग की घटना दिखाती है कि वहां बिना लाइसेंस के काम चल रहा था और लापरवाही के कारण 25 लोगों की जान चली गई। भाजपा ने गोवा को सिर्फ भ्रष्टाचार दिया है। लोग अब तंग आ चुके हैं और अब गोवा के पास आप के रूप में एक विकल्प है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, जिला पंचायत चुनावों के बाद गोवा में बदलाव तय है। लोग अधिक से अधिक संख्या में आप को वोट दें। केजरीवाल ने बताया कि नाइट क्लब बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था। इसे गिराने का आदेश भी जारी किया गया था।
ये भी पढ़ें: MPs Dinner: पीएम आवास पर विशेष रात्रि भोज के लिए पहुंचे NDA सांसद; शीतकालीन सत्र को लेकर बन सकती है रणनीति
अरविंद केजरीवाल गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचें, जहां 20 दिसंबर को जिला पंचायत चुनाव होने हैं। गोवा में जिला पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) 50 में से 40 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गोवा की दो स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में जिला पंचायतें जिला स्तरीय निकाय हैं, जो विकास गतिविधियों के समन्वय के लिए स्थानीय स्वशासन इकाइयों के रूप में कार्य करती हैं।